चुनार। अनंतपुर गांव में रविवार की रात में 40 वर्षीय व्यक्ति ने फंदे से लटककर जान दे दी।
गांव निवासी तोताराम (40) रविवार की रात खाना खाने के बाद कमरे में सोने चले गए। सोमवार को सुबह जब देर तक नहीं उठे तो पिता बसंत दरवाजे के पास पहुंचे। वहां उनकी नजर बड़ेर में गमछे के सहारे फंदे से लटके तोताराम पर पड़ी। उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पर सक्तेशगढ़ चौकी प्रभारी विनोद कुमार सिंह मौके पर पहुंचे। तोताराम की दो शादियां हुई थीं। दोनों पत्नियां छोड़कर चली गईं। कोतवाल रविंद्र भूषण मौर्य ने बताया कि एक व्यक्ति ने फंदे से लटककर जान दे दी है। पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया गया है।