फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भूमि का किया सर्वेक्षण

Fri, 19 Apr 2013 05:30 AM IST
Mirzapur
विज्ञापन
विज्ञापन
अहरौरा। प्रदेश सरकार द्वारा चलाई गई आसरा आवास योजना को अमली जामा पहनाने के उद्देश्य से डूडा के जिम्मेदारों ने आवंटित भूमि का सर्वेक्षण किया। एसडीएम डा. विश्राम ने बताया कि योजना के क्रियान्वयन को 15 बिस्वा भूमि आवंटित की गई है, जरूरत पड़ने पर और भूमि का आवंटन किया जाएगा।
विज्ञापन

योजना के मद्देनजर पैमाइश के दौरान डिजाइन का प्रारूप भी तैयार किया गया। उसकी एक प्रति लखनऊ भेजी जाएगी। आवास के लिए प्रस्तावित भूमि अहरौरा के पट्टी कला में एसडीएम चुनार डा. विश्राम द्वारा मुहैया कराई गई है। योजना में अत्यंत गरीबाें, विकलांगाें, दलिताें,अल्पसंख्यकाें को आवास बनाकर आवंटित किए जाने की कार्ययोजना का खाका तैयार किया गया है। प्रत्येक आवास का निर्माण 50 वर्गमीटर में किया जाएगा तथा प्रत्येक भूमि तल के अलावा दो ऊपरी मंजिल का निर्माण किए जाने की योजना है। प्रत्येक तल पर दो-दो कमरे होंगे। प्रत्येक बिल्डिंग में छह लाभार्थियों को आवास आवंटित किए जाएंगे। करोड़ों की बजट के अवमुक्त होने के साथ ही आसरा आवास योजना के लिए एसडीएम चुनार द्वारा लेखपाल श्रीकांत की जांच आख्या पर पंद्रह विस्वा भूमि आवंटित की गई है, जिस पर आसरा आवास का निर्माण किया जाएगा। बताते चलें कि इसके पूर्व आवास निर्माण के लिए धन अवमुक्त किया गया था, लेकिन भूमि की अनुपब्धता के चलते धन खर्च नहीं हो पाया था।
विज्ञापन





विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें