फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पालिका पर ताला जड़ कर्मियों ने किया प्रदर्शन

Sun, 24 Mar 2013 05:31 AM IST
Mirzapur
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
मिर्जापुर। तीन दिनों से होली के पूर्व वेतन और एरियर भुगतान की मांग को लेकर धरना दे रहे पालिकाकर्मियों का धैर्य टूट गया। शनिवार को आक्रोशित कर्मियों ने पालिका प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए तालाबंदी कर दी। साथ ही चेताया कि यदि मांगें नहीं मानीं गईं तो उग्र आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन

शनिवार को तालाबंद और धरना प्रदर्शन के बाद सभा में सफाई और सामान्य कर्मचारी संघ के अध्यक्ष पप्पू लाल ने कहा कि नगर पालिका अध्यक्ष शनिवार को भी जिला मुख्यालय से बाहर हैं। जिसके कारण कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान के लिए कोई वार्ता नहीं हो सकी है। कर्मचारियों का बकाया वेतन और एरियर नहीं मिलने से होली का त्योहार बदरंग रहेगा। साथ ही संविदा कर्मचारियों को आठ माह से वेतन नहीं मिलने से कर्मचारियों और उनके परिवार के सामने भुखमरी की समस्या उत्पन्न हो गई है। कर्मचारियों की समस्या के निदान के लिए पालिका प्रशासन गंभीर नहीं है। इस दौरान अलीजान, रजनीश, रामजी, आाीष, मंगल, बच्चन, अंकित, रंजीत, शब्देश, जहांगीर, जरीना, हुस्न बानों, राबिया, कलावती, सुनीता, सुनीता, मीना, राधा आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें