फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विभिन्न समस्याओं को लेकर प्रधान संघ मुखर

Thu, 21 Mar 2013 05:30 AM IST
Mirzapur
विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। जमालपुर विकास खंड के प्रधान संघ की अध्यक्ष मधुबाला सिंह ने विभिन्न समस्याओं को लेकर बुधवार को जिलाधिकारी को छह सूत्री ज्ञापन सौंपा। मांग किया कि क्षेत्र की समस्याओं का तत्काल समाधान किया जाए। ग्राम प्रधान ने विकास कार्यों में हो रहे कई अनियमितताओं को भी जिलाधिकारी को बताया है।
विज्ञापन

ज्ञापन के माध्यम से कहा गया कि विकास खंड के कुछ ग्राम पंचायतों में बीपीएल सूची नेट पर फीड न कराने के कारण आवास और अन्य सरकारी योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों को नहीं रहा है। मांग किया कि पिछड़ा क्षेत्र अनुदान निधि का धन प्रत्येक ग्राम पंचायतों में उपलब्ध कराया जाए। ग्राम पंचायतों में धन नहीं होने के कारण मनरेगा जाब कार्ड धारकों को सौ दिन का रोजगार नहीं दिया जा रहा है। रोजगार न मिलने की दशा में मजदूरों को बेरोजगारी भत्ता दिलाया जाए। विकास खंड में मदरा, चौकिया, रामपुर के खाता संचालन पर एमआईएस फीडिंग नहीं होने के कारण रोक लगा दी गई थी लेकिन फीडिंग होने के बाद भी खाता संचालन से रोक नहीं हटाई गई, जिससे विकास कार्य बाधित है।
मांग किया कि सांसद और विधायक निधि द्वारा क्षेत्र पंचायत को कार्य कराने के लिए दिए जाने वाली धनराशि, जिससे विकास कार्य कराए जाते हैं, उस कार्य को केवल क्षेत्र पंचायत के ही कर्मचारियों द्वारा कराया जाए। इस दौरान प्रधान संघ के जिलाध्यक्ष रमाशंकर सिंह पटेल सहित ग्राम प्रधान रामरति, दासू, विनोद कुमार, मनोज मिश्र, मुराही, प्रमोद कुमार, चिरौंजी देवी, रीता देवी, राधेश्याम, अरुणा देवी, भरत लाल विश्वकर्मा, गायत्री देवी, कामता प्रसाद सिंह, राम मूरत पाल, महेंद्र प्रसाद सिंह, गिरजा, ओम प्रकाश, कलावती, अजय कुमार, पवन कुमार दूबे, लक्ष्मी देवी, भगवान दास, रामजी बिंद आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें