फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जन्मदिन पर प्रभात फेरी निकली, किया फल वितरण

Fri, 23 Nov 2012 12:00 PM IST
Mirzapur
विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। लोहिया ट्रस्ट में गुरुवार को सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव का 74 जन्म दिवस कार्यकर्ताआें द्वारा धूमधाम से मनाया गया। जिलाध्यक्ष आशीष यादव के नेतृत्व में सपा कार्यकर्ताओं ने कार्यालय से जिला अस्पताल तक प्रभात फेरी निकाली। यहां मरीजों को फल बांटे गए।
विज्ञापन

सपा जिलाध्यक्ष आशीष यादव ने कहा कि आज हम जब एक ऐसे नेता का जन्म दिवस मना रहे हैं जिनका पूरा जीवन संघर्ष, त्याग एवं जन सेवा में व्यतीत हो रहा है। कहा कि सैफई गांव के एक साधारण किसान परिवार में जन्म लेकर उन्होंने बाल्यावस्था से ही अत्याचार व अन्याय के खिलाफ की लड़ाई को प्रारंभ कर दी थी। उन्होंने 1975 में प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी द्वारा आपातकाल लगाकर लोकतंत्र की हत्या किए जाने के विरोध में आंदोलन किया था। उन्होंने सत्ता परिवर्तन के लिए आंदोलन किया। स्वयं अपने बल पर वर्ष 1992 में समाजवादी पार्टी का गठन करके पूरे देश में सपा को खड़ा करने का कार्य किया। जिलाध्यक्ष श्री यादव ने कहा कि हम सभी संकल्प लेते हैं कि लोक सभा चुनाव 2014 में अधिकांश सीटों को जीतेंगे।
इस अवसर पर कलाकारों राजेश यादव व फूल चंद राजभर ने लोकगीत सुनाकर कार्यकर्ताओं में जोश भरा। इस अवसर पर चौधरी श्याम नारायण दूबे, ज्ञानेंदर सिंह, रमा शंकर पटेल, लक्ष्मण ऊमर, स्वामी शरण दूबे, मो. जामीन, विनोद सिंह पटेल, अभिषेक दूबे, सलीम बादशाह, देवी चौधरी, सुनील रत्नाकर, पूर्व जिला पंचायत सदस्य रमेश बेलदार, बृजलाल मौर्या, धनराज यादव, सिद्धनाथ यादव, सुरेंदर पटेल, दीपू तिवारी, जय सिंह, नसीम कुरैशी, मो जावेद, अभय यादव, धनंजय यादव, झल्लू खां, शैलेश पटेल, राधेश्याम यादव, राजेश पांडेय, अजीम राइन, दुर्गा यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें