फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजगढ़ चुनार मार्ग पर अज्ञात युवती की लाश मिली

Fri, 23 Nov 2012 12:00 PM IST
Mirzapur
विज्ञापन
विज्ञापन
राजगढ़। राजगढ़ चुनार मार्ग पर मड़िहान थाना क्षेत्र के दरवान के तलरे पुरवा में सड़क के पूरब तरफ गुरुवार की सुबह जंगली झाड़ी में एक अज्ञात युवती की लाश पाई गई। युवती के चेहरे को क्षत विक्षत कर उसकी शिनाख्त मिटाने की कोशिश की गई थी। शव पाए जाने की जानकारी होने पर राजगढ़ पुलिस मौके पर पहुंची और आस-पास के ग्रामीणों को बुलाकर पहचान कराने की कोशिश की। पहचान नहीं होने पर शव का पंचनामा कर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
विज्ञापन

गुरुवारदोपहर में जंगल में गाय चराने गये चरवाहों ने तलरे गांव के सड़क किनारे झाड़ी में एक युवती की लाश पड़ी हुई देखी उन लोगों ने इसकी जानकारी पास के गांव सेमरी के प्रधान को दी। प्रधान कृष्णानंद ने राजगढ़ चौकी प्रभारी अशोक तिवारी को सड़क के किनारे युवती की लाश पड़ी होने की सूचना दी। पुलिस मौकेपर पहुंची। हत्यारों ने युवती की शिनाख्त मिटाने के लिए उसके चेहरे को क्षत विक्षत कर दिया था। उसने जींस की पैंट, लाल-हरी समीज, गुलाबी स्वेटर पहने हुए थी। उसका गला लाल कपड़े से बंधा हुआ था। पैरों में स्लेटी रंग की सैंडिंल थी। उसका चेहरा एवं हाथ किसी तरल पदार्थ से जला हुआ है जिसे जगह-जगह कीड़ों ने खा लिया था। शव का चेहरा पूरी तरह से खराब हो चुका था और पहचान हो पाना मुश्किल हो रहा था। शिनाख्त में सफलता नहीं मिलने पर पुलिस ने शव का पंचनामा कराकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें