फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भ्रष्टाचार के खिलाफ प्रदर्शन कर सौंपा ज्ञापन

Fri, 23 Nov 2012 12:00 PM IST
Mirzapur
विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। अल्पसंख्यक कल्याण विभाग में व्याप्त भ्रष्टाचार की जांच की मांग को लेकर भारतीय युवा कांग्रेस शहर विधानसभा के कार्यकर्ताआें ने कलेक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन कर ज्ञापन जिला प्रशासन को सौंपा।
विज्ञापन

धरना प्रदर्शन का नेतृत्व करते हुए संगठन के शहर विधानसभा अध्यक्ष आशीष दूबे ने कहा कि अल्प संख्यक कल्याण अधिकारी कार्यालय द्वारा मान्यता के नाम पर व्यापक धन उगाही की जा रही है। सुनील कुमार ने कहा कि जिला अल्पसंख्यक विभाग में भ्रष्टाचार व्यापक तौर पर फैला हुआ है। मदरसों को मान्यता देने, छात्रवृत्ति व अध्यापकों की नियुक्ति में जमकर धांधली की गई है। नगर में बहुत से मदरसे सिर्फ कागजों में संचालित हो रहे हैं।इस अवसर पर आशीष कुमार दूबे, गुलाम मुस्तफा, विजय कुमार प्रजापति, रविंद्र श्रीवास्तव, महेश सोनकर, जितेंद्र दूबे, अवध नारायण तिवारी, विवेक कुमार त्रिपाठी, अभय शर्मा, विवेक चौरसिया, सुनील कुमार बिंद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें