फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अध्यक्ष व उपाध्यक्ष हुए निर्विरोध निर्वाचित

Wed, 21 Nov 2012 12:00 PM IST
Mirzapur
विज्ञापन
विज्ञापन
अदलहाट। सहकारी संघ अदलहाट, नरायनपुर व भुइलीखास में मंगलवार को हुए निर्वाचन में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष पद सहित बैंक के चार सदस्य निर्विरोध निर्वाचित हुए।
विज्ञापन

सहकारी संघ अदलहाट में अध्यक्ष पद हेतु संजय कुमार श्रीवास्तव, उपाध्यक्ष पद पर यशवंत सिंह तथा जिला सहकारी समिति के सदस्य पद पर पन्ना लाल, राज नारायण सिंह, दूध नाथ व गुलाब सिंह को निर्वाचन अधिकारी राम राज मिश्र ने निर्वाचित घोषित किया। सहकारी संघ नरायनपुर के अध्यक्ष पद पर राम चंदर सिंह, उपाध्यक्ष पद हेतु दुनिया राम तथा बैंक के सदस्य हेतु जोखनराम, शिवरतन, रामजी यादव व नुरे उर्फ निरहु को निर्वाचन अधिकारी मनोज यादव ने निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया। सहकारी संघ भुइलीखास में अध्यक्ष पद पर मिश्री लाल बिंद, उपाध्यक्ष पद पर सत्य नारायण तथा सदस्य पद पर वीरेंद्र कुमार पांडेय, छविनाथ, मुरलीधर, राजेंद्र प्रसाद सिंह निर्विरोध निर्वाचित हुए। मौजूदा बैंक चेयरमैन राजेंद्र प्रसाद सिंह का बैंक के लिए मनोनयन सहकारी संघ भुईलीखास से हुआ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें