फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहचान पत्र बनवाने को डटे रहे मतदाता

Sun, 18 Nov 2012 12:00 PM IST
Mirzapur
विज्ञापन
विज्ञापन
लालगंज। तहसील परिसर में शनिवार को आयोजित मतदाता पंजीकरण शिविर में लालगंज और हलिया के मतदाताओं ने देर शाम तक अपने पहचान पत्र बनवाने एवं संशोधन कराने का काम किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए क्षेत्रीय विधायक भाईलाल कोल ने कहा कि हर नागरिक को पहचान पत्र स्वत: बनवाना चाहिए। यह पहचान-पत्र हर कार्य में प्रमाणपत्र का कार्य करता है। पूर्व विधायक सूर्यभान ने कहा कि प्रत्येक नागरिक को मतदान व मतदाता पहचान-पत्र बनवाने का अधिकार है। कहा कि जागरूक समाज के प्रत्येक नागरिक को पहचान-पत्र अपने पास रखना चाहिए। इस अवसर पर नायब तहसीलदार अनिल कुमार व रमाशंकर राम, ग्राम प्रधान शिव प्रसाद यादव, गायत्री पटेल, कृपा पटेल, जंग बहादुर यादव, जगदीश त्रिपाठी, बृजेश सिंह, सुनील कुमार, रामचंद्र दूबे, राजेश पांडेय, पंकज उपाध्याय, विष्णु मिश्रा, अशोक कुमार, चंद्र प्रकाश तिवारी, विद्या शंकर, लाल बहादुर, अमरनाथ, जमुना गुप्ता, राम कृपाल सरोज, मौजी शुक्ल आदि लोग उपस्थिति रहे ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें