फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों ने माडल के माध्यम से दी जानकारी

Sat, 28 Jul 2012 12:00 PM IST
Mirzapur
विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। राजस्थान इंटर कालेज के प्रांगण में इंस्पायर एवार्ड योजना अंतर्गत जनपदीय विज्ञान प्रदर्शनी वर्ष 2010-11 का शुभारंभ शुक्रवार को हुआ। प्रदर्शनी में जनपद के विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राएं प्रतिभाग कर रहे हैं।
विज्ञापन

प्रदर्शनी का उद्घाटन मुख्य अतिथि संयुक्त शिक्षा निदेशक विंध्याचल मंडल फैजुर्रहमान द्वारा फीता काट कर किया गया। तत्पश्चात मां सरस्वती के चित्र पर मार्ल्यापण और दीप प्रज्ज्वलन किया गया। फैजुर्रहमान ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि इस तरह के आयोजनों से बच्चों की प्रतिभाओं को निखरने का मौका मिलता है। अभिभावकों और अध्यापकों को चाहिए कि वह बच्चों को इस तरह के कार्यक्रमों के लिए अधिक से अधिक जानकारी दें।
जिविनी उदयराज ने बच्चों दारा प्रदर्शनी में लगाए गए माडलों को सराहना की। उन्होंने बताया कि जनपद में विज्ञान प्रदर्शनी 27 से 30 जुलाई तक राजस्थान इंटर कालेज में प्रदर्शनी चलेगी, जिसमें बच्चे ज्यादा से ज्यादा संख्या में प्रतिभाग कर सकते हैं। उन्होंने मुख्य अतिथि को प्रतीक चिह्न प्रदान किया। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डा. पारस नाथ ने बच्चों से कहा कि वह विज्ञान में होने वाले नए-नए खोजाें को पढ़ने तथा उनके बारे में अध्ययन करने को कहा। प्रबंधक डा. प्रफुल्ल कुमार सिंहानिया ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया तथा बच्चों को माडल के माध्यम से नई जानकारियां देने पर बधाई दी। कार्यक्रम में निर्णायक मंडल के रुप में डा. उपेंद्र कुमार सिंह, डा. प्रशांत कुमार सिंह, डा. सत्य प्रकाश त्रिपाठी रहे। संचालन प्रमोद कुमार पांडेय ने किया। प्रदर्शनी में शासकीय, अशासकीय सहायता प्राप्त, वित्त विहीन उच्चतर माध्यमिक, इंटर कालेज के छात्र-छात्राएं भाग ले रहे हैं।डा. अशोक कुमार शुक्ला, अजय कुमार, अशोक, सत्य प्रकाश आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें