मिर्जापुर। जनहित मोर्चा की ओर से मंगलवार को नगर के इमामबाड़ा स्थित कार्यालय पर श्रमिक दिवस मनाया गया। इस अवसर पर आयोजित सभा को संबोधित करते हुए गोविंद खत्री ने कहा कि मजदूरों को एकजुट होकर अपने हक और अधिकार की लड़ाई लड़नी होगी। बीड़ी मजदूर नेता मोहम्मद सिद्दीकी ने कहा कि आज के दिन सभी मजदूरों को व्रत लेना होगा कि हम अत्याचार को किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं करेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए जनहित मोर्चा के अध्यक्ष लक्ष्मी नारायण कुशवाहा ने कहा कि मजदूरों को व्रत लेना चाहिए कि हमे एकजुटता के साथ रहते हुए समस्याओं के प्रति संघर्ष करेंगे। इस दौरान अलबेले लाल सोनी, शिवनाथ बिंद, पखंडू साहू, संतोष भारती, आलम भाई, अशरफी लाल, डा. इश्तियाक, राम सिंह, धर्मराज कनौजिया, लाल बहादुर, रामजी, लल्लूराम कसेरा, विजय बहादुर, हरिदास, सोनू खत्री रामकुमार आदि उपस्थित रहे।