फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीईओ से हाथापाई पर तीन शिक्षक निलंबित

Sun, 05 Oct 2014 05:31 AM IST
Mirzapur
विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। खंड शिक्षा अधिकारी मझवां से तीन शिक्षकाें को वाद-विवाद, गाली गलौज और हाथापाई करना महंगा पड़ गया। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने तीनों शिक्षकों को निलंबित कर दिया। बीएसए ने बीईओ की संस्तुति पर निलंबन की कार्रवाई की। उधर परिषदीय विद्यालय से गायब रहने वाले और स्कूलाें में शैक्षिक गुणवत्ता खराब मिलने पर कई अध्यापकों पर कार्रवाई हुई है। बीएसए ने कार्रवाई करते हुए दो शिक्षकों को निलंबित कर दिया। साथ ही तीन शिक्षकों का वेतन अग्रिम आदेश तक के लिए रोक दिया। वहीं एक शिक्षक और दो शिक्षामित्र का भी वेतन रोका।
विज्ञापन

गौरतलब है कि खंड शिक्षा अधिकारी मझवां के कार्यालय में तीन शिक्षक इंद्रभूषण उपाध्याय, श्रीकांत पाठक और मनोज कुमार राय 24 सितंबर को सेवा पंजिका को लेकर पहुंचे। सेवा पंजिका को लेकर तीनों शिक्षक खंड शिक्षा अधिकारी मझवंा से गाली गलौज करने लगे। बीईओ मझवां ने आरोपी शिक्षकों पर कार्रवाई की संस्तुति बीएसए डीएन सिंह से की। बीएसए ने खंड शिक्षा अधिकारी मझवां के आख्या और संस्तुति के आधार पर प्रथम दृष्टया दोषी पाए जाने पर शिक्षक श्रीकांत पाठक, इंद्रभूषण उपाध्याय और मनोज कुमार राय को तत्काल प्रभाव से निलंबित करते हुए उसी विद्यालय से संबद्ध कर दिया।
उधर बीएसए धीरेंद्रनाथ सिंह ने जांच टीम की रिपोर्ट के आधार पर कई शिक्षकों को निलंबित तो कई शिक्षकों का वेतन अग्रिम आदेश के लिए रोक दिया। जिसमें मड़िहान के पूर्व माध्यमिक विद्यालय नौड़िहा कन्हईपुर के बंद मिलने पर अध्यापक विजय शंकर दूबे को निलंबित कर दिया। प्राथमिक विद्यालय कोटवां कैनाल बस्ती में शिक्षण गुणवत्ता न्यून मिलने पर शिक्षक धीरेद्र कुमार मिश्र का वेतन वृद्धि अस्थाई रुप से रोक दिया। वहीं विद्यालय से बिना सूचना के गायब रहने वाले शिक्षक संतोष पांडेय को निलंबित कर दिया। इसी प्रकार प्राथमिक विद्यालय बनदेईया में गायब रहने वाले शिक्षक सुनील अग्रहरि का एक दिन का वेतन काटा गया है। जबकि प्राथमिक विद्यालय खचहां में छात्रों की उपस्थिति कम होने और शिक्षण गुणवत्ता न्यून होने पर शिक्षक महेश प्रसाद का एक दिन का वेतन वृद्धि रोक दिया। इसी प्रकार लालगंज में प्राथमिक विद्यालय सहिरा में गुणवत्तापूर्ण एमडीएम और शिक्षण नहीं होने पर अध्यापक प्रफुल्ल कुमार का वेतन अनिश्चितकालीन तक के लिए रोक दिया। जबकि शिक्षामित्र आशा मौर्या और कृष्ण कुमार का शैक्षिक व्यवस्था सुधरने तक मानदेय रोक दिया। इसी प्रकार शिक्षक अनिल रघुवंशी का वेतन रोका गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें