फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बजाज स्कूल और कछवां क्रिश्चियन बने चैंपियन

Sun, 05 Oct 2014 05:31 AM IST
Mirzapur
विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। मिर्जापुर टेबल टेनिस एसोसिएशन के तत्वावधान में अंर्तविद्यालयीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता का आयोजन सोमवार को सेठ द्वारका प्रसाद बजाज एजुकेशन सेंटर में हुआ। प्रतियोगिता के पहले दिन बालिका वर्ग में बजाज स्कूल और कछवां क्रिश्चियन स्कूल चैंपियन बने।
विज्ञापन

दो दिवसीय प्रतियोगिता में छह विद्यालयों के 55 खिलाड़ी प्रतिभाग कर रहे हैं। प्रतियोगिता के पहले दिन कैडेट गर्ल्स वर्ग में विश्वा सिंह विजेता और दिव्यांशी उप विजेता, सब जूनियर बालिका वर्ग में साक्षी गुप्ता विजेता और रुश्ना अहमद उप विजेता रही।
वहीं जूनियर बालिका वर्ग में अर्पणा दीप विजेता और कृति सिंह उप विजेता रही। कैडेट बालक वर्ग में बालकृष्णा और अमर्त्य सिंह, सब जूनियर बालक वर्ग में प्रीतम यादव और जूनियर बालक वर्ग में सिद्धांत भूषण और अरबाज खान विजेता रहे।
विज्ञापन

प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। निर्णायक मंडल में विभोर रस्तोगी, अश्विनी कसेरा और आकाश गुप्ता रेफरी थे। मंगलवार को बालक ग्रुप का सेमीफाइनल और फाइनल मैच खेला जाएगा।
विज्ञापन

अध्यक्ष पारितोष बजाज ने बताया कि प्रतियोगिता के विजेताओं को जिला स्तरीय टेबल टेनिस चैंपियनशिप में प्रतिभाग करने का अवसर मिलेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें