लालगंज। विकास खंड लालगंज रामपुर गांव में डायरिया से एक बालिका की मौत हो गई जबकि छह लोग गंभीर रूप से बीमार हो गए हैं। उन्हें पास के एक निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।
रामपुर गांव में रविवार की रात चार परिवाराें के लोग डायरिया की चपेट में आ गए। हालत बिगड़ने पर उनको पास के चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। सोमवार की सुबह गांव निवासी नन्हकऊ छह वर्षीय पुत्र खुशनुमा की उपचार के दौरान मौत हो गई। वहीं बीमार लोगाें में रेहान छह वर्ष, अरसलान दो वर्ष, आलिया डेढ़ वर्ष, कहकशां एक वर्ष समेत तीन अन्य बालक शामिल हैं। ग्रामीणाें ने बताया कि गांव में डायरिया फैलने की शिकायत स्वास्थ्य विभाग से की गई। इसके बावजूद सोमवार की शाम तक गांव में कोई नहीं आया। बताया कि इसके पूर्व भी गांव में डारिया की चपेट में आकर दो लोगाें की मौत हो चुकी है।