मिर्जापुर। प्रात:कालीन न्यायालय की मांग को लेकर डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन की बुधवार को संघ सभागार में हुई बैठक में सर्वसम्मति से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने का निर्णय लिया गया। बैठक के दौरान कहा गया कि प्रात:कालीन न्यायालय जब तक बहाल नहीं की जाएगी तब तक समस्त अधिवक्तागण संघर्ष समिति के माध्यम से आंदोलन करते हुए न्यायिक कार्य से विरत रहेंगे। बैठक के दौरान संघर्ष समिति का गठन किया गया, जिसके अध्यक्ष वरिष्ठ अधिवक्ता रमेश चंद्र शुक्ल व सहायक के रूप में कृष्ण मोहन तिवारी, रामजतन यादव, रविंद्र कुमार पांडेय, अशोक कुमार सिंह, काशीनाथ सिंह को नामित किया गया। अधिवक्तागण एक मई को पूर्वान्ह 11 बजे न्यायालय परिसर का चक्रमण करने के बाद संघ सभागार में बैठक कर आगे की रणनीति पर विचार-विमर्श करेंगे।