फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिर्जापुर ही रहेगी मेरी राजनीतिक कर्मभूमि

Fri, 29 Nov 2013 05:42 AM IST
Mirzapur
विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। संसदीय क्षेत्र मिर्जापुर ही मेरी राजनीतिक कर्मभूमि रहेगी। पार्टी कार्यकर्ता या पदाधिकारी किसी भ्रम में न रहें। लोकसभा चुनाव की तैयारी में जीजान से जुट कर पार्टी को मजबूती प्रदान करें। उक्त बातें सांसद बाल कुमार पटेल ने गुरुवार को अपने कैंप कार्यालय में समाचार पत्र प्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए कहीं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि बीते 14 नवंबर से घरेलू आयोजनों में व्यस्त था। इसी बीच ऐसी बातें प्रमुखता से सामने आईं कि मेरे चुनावी क्षेत्र को लेकर बदलाव होने जा रहा है। लेकिन हकीकत में ऐसा कहीं कुछ नहीं है। हो सकता है कि कुछ नेता ही शरारत कर रहे हों। उनको सद्बुद्धि के लिए मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूं। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव की ओर से मुझे ऐसा कोई निर्देश नहीं मिला है। सांसद ने बताया कि जनपद के नक्सल प्रभावित क्षेत्र के लिए भेजे गए 40 करोड़ के प्रस्ताव में 10 करोड़ रुपये स्वीकृत हो गए हैं। इंट्रीगेटेड एक्शन प्लान के तहत इन रुपयों से नक्सल प्रभावित क्षेत्र में विकास कार्य कराए जाएंगे। कहा कि कलवारी में मिनी स्टेडियम के लिए भूमि मिल गई है। बेलन-बकहर परियोजना व कुछ अन्य परियोजनाओं के लिए धन स्वीकृत हो गया है। जनपद में इंजीनियरिंग कालेज खुलने के लिए मुख्यमंत्री से भी बात हुई है। आमजन से जुड़ी योजनाओं में यदि कहीं किसी को धांधली नजर आती है तो वे बताएं, संबंधित पर कार्रवाई कराई जाएगी। प्रेसवार्ता के दौरान आदर्श यादव, मनीष सिंह, गोविंद सिंह रविकांत पटेल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें