फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होमगार्ड समेत दो बंदी 13 असलहे बरामद

Wed, 20 Nov 2013 05:42 AM IST
Mirzapur
विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। क्राइम ब्रांच और जिगना पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में रविवार अपराह्न बाद दो युवकों को 13 अवैध रिवाल्वर, तमंचा, चार कारतूस और 10 हजार नगद रुपये के साथ गिरफ्तार कर लिया। पुलिस का कहना है घेराबंदी देखते ही आरोपियों ने फायरिंग भी की । दोनों असलहे बिहार से लाकर मिर्जापुर और अन्य सीमावर्ती जनपदों में बेचते थे। पकड़े गए दोनों आरोपी में से एक चनार कोतवाली में तैनात रहा होमगार्ड बताया जा रहा है।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक कार्यालय में सोमवार अपराह्न बाद आयोजित प्रेसवार्ता में एएसपी नगर अजय कुमार सिंह ने बताया कि बिहार से असलहे लाकर जनपद समेत आसपास के जिलों में बेचने का काम कर रहे दो युवकों को पकड़ा गया है। रविवार को मुखबिर से सूचना मिली थी कि दो लोग जिगना खुर्द जाने वाले रास्ते पर नहर पुलिया के पास अवैध असलहे लेकर खरीददारों का इंतजार कर रहे हैं। इस पर क्राइम ब्रांच प्रभारी विनोद कुमार यादव, एसआई अविनाश कुमार सिंह और जिगना एसओ आरके सिंह समेत पुलिस बल ने छापेमारी की। दोनों आरोपी पुलिस को देख कर फायरिंग करते हुए भागने का प्रयास करने लगे। लेकिन पुलिस बल द्वारा उन्हें दबोच लिया गया। पकड़े गए दोनों आरोपियों के पास से दो अवैध रिवाल्वर, एक देशी रिवाल्वर, आठ तमंचा 315 बोर, दो तमंचा 12 बोर, चार कारतूस और 10 हजार रुपये बरामद हुए। एक की पहचान भल्लू उर्फ किशनलाल पासी निवासी दतरिया थाना पड़री व दूसरे की शिवराज सिंह निवासी खुटहा थाना देहात कोतवाली के तौर पर की गई है। दोनों के विरुद्ध पुलिस पर जानलेवा हमले का प्रयास व आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया। पूछताछ में दोनों ने बताया है कि वह बिहार से असलहे लाकर जनपद समेत भदोही, सोनभद्र, चंदौली व वाराणसी में बेच देते थे। वहीं जब एएसपी नगर से पूछा गया कि पकड़ा गया शिवराज सिंह चुनार कोतवाली में तैनात होमगार्ड बताया जाता है तो उन्होंने कहा कि इसको लेकर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें