फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सफाई कर्मियों को मिलेंगी सौगातें

Mon, 18 Nov 2013 05:42 AM IST
Mirzapur
विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। आगामी 26 नवंबर को लखनऊ में आयोजित सफाई कर्मचारियों की रैली में सूबे के मुख्यमंत्री और नगर विकास मंत्री ढेर सारी सौगातें देंगे। सफाई कर्मचारियों की सारी वाजिब मांगे प्रदेश सरकार द्वारा मानी जाएंगी। सफाई कर्मचारी इसके प्रति आश्वस्त रहें, प्रदेश सरकार उनकी हरसंभव मदद करेगी। उक्त बातें नगर पालिका परिसर में रविवार को बैठक हुई में राज्य सफाई कर्मचारी आयोग के अध्यक्ष जुगल किशोर वाल्मीकी ने कहीं।
विज्ञापन

इस दौरान उत्तर प्रदेशीय सफाई मजदूर संघ की मिर्जापुर इकाई द्वारा जुगल किशोर को मांग पत्र सौंपा गया। इसमें कहा गया कि संविदा पर तैनात 304 सफाई कर्मचारियाें का मानदेय चार माह से नहीं दिया गया है। साथ ही एरियर को भी नहीं दिया गया। रिक्त सफाई कर्मचारियाें के स्थानाें पर तत्काल संविदा कर्मियाें को रखने के लिए अधिकारियाें से कदम उठाने को कहा। अध्यक्ष पप्पू ने कहा कि कर्मचारियाें के मानदेय से बीमा के नाम पर प्रतिमाह कुछ धनराशि काटी जाती है लेकिन जब बीमा कंपनी से कर्मचारियाें की काटी गई धनराशि का मिलान कराया जाता है तो वह मेल नहीं खाता है। जिससे दुर्घटना होने पर बीमे की राशि मिलने में भारी दिक्कत पैदा होती है। नगर पालिका की अधिकांश जमीनाें को भूमाफिया के कब्जे से खाली कराकर कर्मचारियाें के रहने के लिए आवास बनाने की की मांग की। नगर पालिका के सफाई कर्मचारियाें को राज्य कर्मियाें जैसी सुविधा देने की मांग की। पूरे प्रदेश के प्रत्येक मंडल से एक एक सफाई कर्मचारी को सफाई कर्मचारी आायोग में सदस्य बनाने की मांग की। इस दौरान जिला अध्यक्ष पप्पू नेता, अली जान, आशीष, मंगल, बच्चन, लट्ठन समेत नगर पालिका के सफाई कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें