फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेड़ से लटकी मिली महिला, हत्या की आश्ांका

Tue, 12 Nov 2013 05:41 AM IST
Mirzapur
विज्ञापन
विज्ञापन
जमालपुर। थाना क्षेत्र के चरगोड़ा गांव स्थित नकुईया नाला के किनारे स्थित शीशम के पेड़ से रविवार की शाम एक विवाहिता का शव लटकता हुआ मिला। ग्रामीणाें की सूचना पर पहुंची पुलिस ने आसपास के लोगाें से शिनाख्त कराने की कोशिश की। देर शाम ग्रामीणों की मदद से ही पता चला कि उसका नाम सुनीता (26) है। वह जमालपुर थाना क्षेत्र के दोहरी गांव की है और उसका विवाह गोगहरा गांव में हुआ है।
विज्ञापन

रविवार की शाम चरगोड़ा गांव के कुछ ग्रामीण नकुईया नाला के पास अपना खेत देखने गए थे। नाला किनारे पहुंचे तो देखा कि शीशम के पेड़ में बंधे एक फंदे से गुलाबी साड़ी पहने महिला की लाश लटक रही है। उसके हाथ पर खरोंच के निशान थे। जबकि लाश के नीचे टूटी चूड़ी, चप्पल तथा पान मसाला का एक रैपर पड़ा हुआ था। घटना की जानकारी होते ही भारी संख्या में ग्रामीणाें की भीड़ मौके पर इकट्ठा हो गई। ग्रामीणाें की आशंका है कि हत्या कर शव को पेड़ से लटका दिया गया है। काफी मशक्कत के बाद देर शाम सुनीता (26) के रूप में शिनाख्त हुई। समाचार लिखे जाने तक मामले को लेकर पुलिस को कोई तहरीर नहीं दी गई थी। इस संबंध में अपर पुलिस अधीक्षक आपरेशन अवधेश कुमार पांडेय ने बताया कि जांच में पता चला है कि सुनीता करीब छह महीने से पति से अलग अपनी बहन के यहां रहती थी।। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मिले तथ्यों के आधार पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। ससुराल और मायके पक्ष के लोगों को सूचना दे दी गई है। गांव के लोगों से भी जानकारी जुटाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें