जमालपुर। खंड विकास अधिकारी कुलदीप कुमार ने शनिवार को प्राथमिक विद्यालय धारा द्वितीय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान कई कमियां सामने आईं। जांच के दौरान हाजिरी रजिस्टर में 95 बच्चों की मौजूदगी दर्ज थी, जबकि मौके पर 36 बच्चे ही मिले।
विद्यालय में नामांकित 116 बच्चों की तुलना में 95 बच्चों की उपस्थिति रजिस्टर में दर्ज की गई थी, लेकिन मौके पर मात्र 36 बच्चे ही उपस्थित मिले। निरीक्षण के दौरान दो सहायक अध्यापिका उपस्थित मिलीं। प्रधानाध्यापिका एवं दो शिक्षामित्र अनुपस्थित मिले। सहायक अध्यापिका ने प्रधानाध्यापिका को खंड शिक्षा अधिकारी की बैठक में शामिल होने और दो शिक्षामित्रों को बीएलओ का कार्य करने के लिए गांव में जाने की जानकारी दी। बीडीओ कुलदीप कुमार ने बताया कि रजिस्टर में भरी गई उपस्थिति से कम बच्चे निरीक्षण के दौरान मिले। मध्याह्न भोजन गैस सिलिंडर की जगह उपली पर बनाया जा रहा था।