फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: पहले दिन अनुपस्थित रहे 918 परीक्षार्थी

विज्ञापन
सेमेस्टर परीक्षाओं का निरीक्षण करती मां विंध्यवासिनी विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. शोभा गौड़, स
विज्ञापन
मां विंध्यवासिनी विश्वविद्यालय की सोमवार से सेमेस्टर परीक्षाएं शुरू हो गईं। पहले दिन स्नातक प्रथम व पीजी तृतीय सेमेस्टर की परीक्षाएं हुईं। इसमें कुल 918 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। कुलपति प्रो. शोभा गौड़ ने विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने पड़री स्थित शिवलोक श्रीनेत व राजकीय महाविद्यालय उमरिया में निरीक्षण कर परीक्षा की निगरानी की।
विज्ञापन

प्रथम दिन की परीक्षा की दोनों पालियों में कुल 19,638 परीक्षार्थी ने परीक्षा दी। जिनमें 5,660 छात्र व 13,978 छात्राएं शामिल रहीं। कुल 918 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। जिनमें 413 छात्र व 505 छात्राएं शामिल हैं। इसी क्रम में विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा गठित उड़ाका दलों ने मिर्जापुर, सोनभद्र एवं भदोही जनपदों के विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। कुलपति ने बताया कि परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें