विंध्याचल। वृहस्पतिवार को राजस्व विभाग एवं श्री विंध्य पंडा समाज के सदस्यों के बीच विंध्याचल धाम के दो दानपात्र खोले गए। दोनों में से सात लाख 23 हजार 825 रुपये निकले। रुपये की गिनती सीसी कैमरे की निगरानी में की गई। प्रशासनिक भवन में हुई गणना के बाद सारे रुपये को जिलाधिकारी के खाते में जमा करा दिया गया।
विंध्याचल धाम में स्थित दो दान पात्रों को गुरुवार की सुबह प्रशासनिक भवन हाल में गिनती के लिए खोला गया। राजस्व विभाग के अधिकारी एवं श्री विंध्य पंडा समाज के पदाधिकारियों की देखरेख में रुपयों की गणना शुरू की गई। नायब तहसीलदार उमेशचंद और श्री विंध्य पंडा समाज के अध्यक्ष पंकज द्विवेदी की देखरेख में रुपए की गणना की गई। देर शाम तक चली गिनती के बाद सभी रुपए को श्री विंध्य विकास परिषद के अध्यक्ष जिलाधिकारी के भारतीय स्टेट बैंक के खाते में जमा करा दिया गया। इस दौरान भारतीय स्टेट बैक शाखा प्रबंधक प्रमोद कुमार, कैशियर अभिजित कुमार मलिक, धरमवीर यादव, विजय शंकर दुबे अमीन, अरविंद कुमार दुबे, प्रदीप कुमार दुबे, सूरज सोनकर, महेंद्र सोनकर, राजकुमार, अरुण कुमार तिवारी, कृष्ण गोपाल आदि लोग उपस्थित रहे।