मिर्जापुर। लालडिग्गी स्थित लायंस स्कूल में रविवार को भारतीय जनता पार्टी की ओर से शौर्य दिवस सैनिक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। दो दर्जन पूर्व सैनिकों का सम्मान किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राष्ट्रीय परिषद के सदस्य लालबहादुर सिंह थे। इस अवसर पर अवकाश प्राप्त कैप्टन रमापति उपाध्याय, सूबेदार मेजर डा. जेएल विश्वकर्मा, अमरनाथ तिवारी, रामायण सिंह, ध्रुवनारायण मिश्र, त्रिभुवन पंडित आदि को मां विंध्यवासिनी का चित्र व अंगवस्त्रम देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का आरंभ डा. जेए विश्वकर्मा ने देशगीत से किया। वक्ताओं ने कहा कि देश की सुरक्षा वीर सैनिकों के हाथों में सौंपकर देशवासी निश्चिंत हैं। विशिष्ट अतिथि काशी क्षेत्र के मंत्री अनिल सिंह थे। संचालन आशुकांत चुनाहे ने किया। राजपति ओझा, जयसिंह पाल, संतोष गोयल, अमित सिन्हा, राजनाथ चौबे, उमेश सिंह, शिवशंकर जायसवाल, भावेश शर्मा, मनोज द्विवेदी आदि थे।