फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हैंडवाश स्टेशन के जरिए होगा स्वच्छता का प्रसार

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। परिषदीय विद्यालयों को स्वच्छ एवं हाईटेक बनाने के लिए सरकार ने विभिन्न योजनाएं तैयार की हैं। अब इन पर काम भी शुरू हो गया है। सरकार की मंशा है कि परिषदीय विद्यालयों के बच्चे भी विकास में सबसे आगे रहें। इसके साथ ही स्वच्छता के लिए इस बार 1027 परिषदीय विद्यालयों में हैंडवाश स्टेशन बनाने की व्यवस्था की गई है। चयनित विद्यालयों में एक गुणे एक मीटर की एक टंकी रखवाई जाएगी। इसके दोनों ओर पांच-पांच अर्थात दस टोटिंया लगवाई जाएंगी ताकि बच्चों को पानी के लिए इंतजार न करना पड़े। इन टंकियों की ऊंचाई दो से ढाई फीट रखी जाएगी ताकि बच्चे आसानी से उस तक पहुंच सकें। मध्याह्न भोजन के पहले बच्चे पहले साबुन से हाथ धोएंगे और उसके बाद भोजन करेंगे। इसके लिए 13 हजार रुपये का बजट सभी विद्यालयों को आवंटित किया गया है। परिषदीय विद्यालयों में आंतरिक वायरिंग कराई जाएगी। प्राय: ग्रामीण क्षेत्र के विद्यालयों में पोल से एक केबल लाकर विद्युतीकरण कर दिया गया है। अंदर किसी तरह काम चलाया जा रहा है। जिले के 806 विद्यालयों में आंतरिक वायरिंग कराई जाएगी। इसके अलावा खेलकूद की व्यवस्था, पुस्तकालय की योजना व विज्ञान प्रदर्शनी का भी आयोजन किया जाना है। ये सभी कार्य इसी वित्तीय वर्ष में होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें