फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन तहसीलों सहित कई कार्यालयों ने नहीं पूरी कराई डाटा फीडिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में गुरुवार को निर्वाचन संबंधी बैठक की गई। इसके साथ ही ग्राम्य विकास आयुक्त ने वीसी कर सभी पीएम आवासों को 15 मार्च तक पूरा करने के निर्देश दिए। एक अन्य वीसी में आठ मार्च को सुपोषण दिवस मनाकर किशोरियों के स्वास्थ्य परीक्षण का निर्देश दिया गया। कलेक्ट्रेट सभागार में गुरुवार को प्रभारी जिलाधिकारी एवं सीडीओ प्रियंका निरंजन ने बैठक कर निर्वाचन के लिए कार्मिकों की डाटा फीडिंग की समीक्षा की। हैरत की बात यह रही कि कलेक्ट्रेट के कार्मिकों की भी डाटा फीडिंग नहीं हो सकी है। इसके अतिरिक्त सदर, लालगंज व मड़िहान तहसील के कामिकों की फीडिंग भी नहीं हुई है। इसके अलावा भारतीय जीवन बीमा निगम, बैंक आफ बड़ौदा की 12 शाखाओं व कई अन्य कार्यालयों की फीडिंग न होने पर प्रभारी डीएम ने नाराजगी जताई और शीघ्र ही इसको पूरा करने को कहा। इसके बाद राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र में प्रदेश के ग्राम्य विकास आयुक्त एनपी सिंह ने वीडियो कांफ्रेंसिंग कर पीएम आवास की समीक्षा की। निर्देश दिया कि 15 मार्च तक सभी आवास पूरे कर लिए जाए। एक अन्य वीसी में आठ मार्च को सुपोषण दिवस मनाए जाने का निर्देश दिया गया। कहा गया कि सभी किशोरियों का स्वास्थ्य परीक्षण कराया जाए। इस अवसर पर परियोजना निदेशक ऋषिमुनि उपाध्याय, डीडीओ व अन्य जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें