फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समूह की महिलाओं को और सशक्त बनाए जाने की तैयारी

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। महिला सशक्तिकरण एवं आजीविका संवर्धन को और मजबूत बनाए जाने के लिए मुख्य विकास अधिकारी ने एक नई पहल की है। प्रेरणा कैंटीन की सफलता के बाद अब विभिन्न विभागों में आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए समूह की महिलाओं को प्रशिक्षित करते हुए उनसे सहयोग ले उस कमी को पूरा कराया जाएगा।
विज्ञापन

शुक्रवार को विकास भवन सभागार में राष्ट्रीय आजीविका मिशन के तहत मुख्य विकास अधिकारी प्रियंका निरंजन ने कहा कि विभिन्न विकास खंडों में महिला फोटोग्राफरों को प्रशिक्षित किया जाएगा। उन्होंने फोटोग्राफी के क्षेत्र में समूह की महिलाओं को मैदान में उतारे जाने के निर्देश दिए। कहा कि उनको आधुनिक तकनीक से फोटो खींचने के लिए प्रशिक्षित किया जाएगा। इससे उनकी आजीविका में वृद्धि होगी। इसी प्रकार हलिया व पटेहरा क्लस्टर के विकास कार्यों की समीक्षा की गई। इसको समय से पूरा करने के लिए विभिन्न विभागों से आए अधिकारियों को निर्देशित किया गया। बैठक के दौरान शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, ग्राम विकास विभाग, जिला पंचायती राज विभाग, वन विभाग, जिला उघोग केंद्र के अलावा अन्य विभागों से आए अधिकारियों को समूह की महिलाओं को जरुरत के हिसाब से उनकी भागीदारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने उपायुक्त उद्योग वीके चौधरी को समूह की महिलाओं को प्रशिक्षण प्रदान कराए जाने के साथ ही उन्हे लोन दिलवाने के निर्देश दिए। उप कृषि निदेशक से उन्होंने समूह की महिलाओं को प्रशिक्षित करते हुए कृषि के क्षेत्र में उतारे जाने का सुझाव दिया। बैठक में उपायुक्त एनआरएलएम दीन दयाल, जिला विकास अधिकारी अजितेंद्र नारायण मिश्र, उप कृषि निदेशक अशोक कुमार उपाध्याय समेत अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
इनसेट
ईओ से मांगा स्पष्टीकरण
मिर्जापुर। सीडीओ प्रियंका निरंजन ने शुक्रवार को विकास भवन के सभागार में मलेरिया संबंधी बैठक में नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी के उपस्थित न होने पर उनसे स्पष्टीकरण मांगा है। कहा है कि वह तीन दिनों के अंदर अपना स्पष्टीकरण प्रस्तुत करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें