राजगढ़। जनपद में डोर-टू- डोर भ्रमण कर टीबी रोगी खोज निकालने वाले दस दिवसीय एसीएफ अभियान के तहत क्रेशर प्लांटों, खदानों, ईट भट्टों तथा गांव मोहल्ला के क्षेत्रों में स्वास्थ्य विभाग की टीम जाकर कार्य कर रही है। सात जनवरी से चल रहे खोजी अभियान में विभागीय टीमें टीबी लक्षणों से प्रभावित व्यक्तियों की खोज करते जहुए उनकी जांच कराकर रोगी पाए जाने की दशा में मात्र 2 दिन के अंदर रोगी को दवा इलाज की सुविधा देना प्रारंभ कर दे रही है।
टीबी के खोजी अभियान अंतर्गत पूरे जनपद में मात्र दो दिन के अंदर 609 लोगों की जांच अभी तक कराई जा चुकी है। जिसमें 21 टीबी के छिपे रोगी जनपद में मिल चुके हैं। खोजी अभियान के दौरान गुरुवार को डिस्ट्रिक्ट पीपीएम कोऑर्डिनेटर सतीश शंकर यादव के तत्वावधान में राजगढ़ ब्लॉक क्षेत्र के सत्तेसगढ़, नूनौटी, कोदवारी ताला, व सेमरी गांव में लगी एसीएफ टीमों के कार्यों का स्थलीय निरीक्षण करने के साथ ही साथ डॉ एलएस मिश्रा ने खदानों एवं क्रेशर प्लांटों के मौजूद श्रमिकों को इस जानलेवा बीमारी टीबी के लक्षणों एवं सरकारी स्तर से दी जाने वाली नि:शुल्क जांच इलाज, वह इलाज के दौरान खानपान के लिए रोगी को मिलने वाले पांच सौ रुपए के बारे में जानकारी दी।