फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनमोल क्लब की बुलबुल ने जीता दंगल

विज्ञापन
विज्ञापन
विंध्याचल । विन्ध्य धाम की प्राचीन बुलबुल प्रतियोगिता का आयोजन खत्री धर्मशाला में गुरुवार को हुआ। इस प्रतियोगिता का आयोजन प्रतिवर्ष मकर संक्रांति के 10 दिन पूर्व किया जाता है। बुलबुल के दंगल में 98 टीमों ने भाग लिया। प्रत्येक टीम में चार- चार बुलबुल की टीम बनाई गयी थी। दस राउंड में प्रतियोगिता का अंतिम परिणाम रात जारी हुआ। इसमें अनमोल क्लब के मालिक भोला त्रिपाठी एवं मोनी पांडे क्लब के मालिक मुन्ना मोछा की बुलबुल के बीच लगभग आधा घंटा तक मुकाबला होता रहा, अंत में अनमोल क्लब की बुलबुल ने विजय हासिल की। दूसरा स्थान मोनी क्लब एवं तृतीय स्थान गंगा क्लब को स्थान मिला। प्रथम स्थान के विजेता को एलसीडी टीवी एवं द्वितीय स्थान के विजेता को वाशिंग मशीन तथा तृतीय स्थान के विजेता को होम थिएटर दिया गया। प्रतिभाग करने वाली सभी टीमों को सांत्वना पुरस्कार दिया गया। सभी बुलबुल को जीत- हार का निर्णय होने के बाद उनको आजाद कर दिया जाता है। प्रतियोगिता में रेफरी की भूमिका में राजू पाठक, धीरज मिश्रा एवं अजय त्रिपाठी थे। तारा चन्द गुप्ता, संजय पान्डे ,पवन मिश्रा, अश्वनी उपाध्याय, सन्दीप उपाध्याय ,सनी दत्त पाठक ,अभय मिश्रा सहित विन्ध्य धाम के नागरिक व सभी टीमो के बुलबुल मालिक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें