फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्वे टीम ने जाना जमालपुर में स्वच्छता का हाल

विज्ञापन
विज्ञापन
जमालपुर। केंद्र सरकार की ओर से नेशनल रूरल सेमिटेशन सर्वे टीम ने विकास खंड के ग्राम पंचायत भदावल, जलालपुर और सहेवां महेवां गांव पहुंचकर साफ - सफाई, शौचालय, विद्यालय तथा आंगनबाड़ी केद्रों का हाल जाना। बुधवार को गांवों में भ्रमणकर साफ- सफाई की स्थिति को देखा। जांच टीम के आने कि सूचना पर गांव के भारी संख्या में लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन

सर्वे टीम ने गांवों में डोर टू डोर संपर्क किया। जांच टीम ने गांवों के विद्यालय, साफ-सफाई शौचालय, पेयजल और आगंनबाड़ी केंद्रों का निरीक्षण किया। प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों से विद्यालय भवन, बालक- बालिकाओं की संख्या तथा शौचालय के गढ्ढे की जानकारी ली। भदावल गांव में नथुनी, दशरथ, रामपत्ति, रामजी, शिवकुमार, मुन्ना इत्यादि के घर पहुंच कर साफ-सफाई, शौचालय शुद्ध पेयजल तथा बने किचन को भी देखा। खंड विकास अधिकारी हेमंत कुमार सिंह ने बताया कि पांच सदस्यीय टीम का नेतृत्व नरेंद्र यादव कर रहे हैं। विकास खंड के तीन गांवों में लगातार तीन दिन जाकर गांव के साफ सफाई सहित अन्य कार्यों का निरीक्षण कर जांच रिपोर्ट भारत सरकार को सौपेंगे। इस मौके पर ग्राम प्रधान अश्विनि सिंह, किशन सिंह, सुरेंद्र कुमार, अनिल कुमार, सुधीर यादव, सिनियर सिंह, आशीष कुमार सिंह, अशोक कुमार सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें