मिर्जापुर। नगर के लालडिग्गी स्थित मिलन पैलेस में शुक्रवार को रोटरी क्लब मिर्जापुर के तत्वावधान में फूड फेस्टिवल एवं व्यापार मेले का आयोजन किया गया। मेले का आयोजन 29 दिसंबर, शनिवार से प्रारंभ हो रहा है। मेला एक जनवरी तक संचालित किया जाएगा।
अध्यक्ष रो. अविनाश जायसवाल ने कहा कि दो वर्ष पूर्व हुए इस मेले की अपार सफलता बाद एक बार पुन: इस मेले का आयोजन किया जा रहा है। मेला दोपहर एक बजे से प्रतिदिन रात नौ बजे तक संचालित किया जाएगा।