फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पटेहरा विद्यालय के छात्रों ने बीडीओ को घेरा

विज्ञापन
विज्ञापन
मड़िहान। एक माह से पानी के लिए जूझ रहे कुबरी पटेहरा स्थित परिषदीय विद्यालय के अभिभावक संघ अध्यापक छात्रों ने ब्लॉक मुख्यालय का घेराव कर विरोध जताया। खंड विकास अधिकारी अधिकारी द्वारा सबमर्सिबल पंप लगवाने के आश्वासन पर छात्र स्कूल लौटे। परिसर में प्राथमिक व पूर्व माध्यमिक विद्यालय है। दोनों विद्यालयों में दो सौ पैंसठ छात्र छात्राएं नामांकित हैं। प्रधानाध्यापक अनिल कुमार ने बताया कि छात्रों को दूर से पानी लाना संभव नहीं है। गुरुवार को औचक निरीक्षण के दौरान एसडीएम से पेयजल संकट की समस्या से अवगत कराया गया था। किंतु कोई समाधान नहीं हुआ। बताते हैं कि परिसर में पेयजल के लिए सरकारी सबमर्सिबल पंप लगाया गया था। गांव सभा के ग्राम प्रधान अमृतलाल सितंबर माह में पंप निकलवा ले गए। अध्यापक द्वारा कई बार पंप लगवाने के लिए कहा गया लेकिन प्रधान आश्वासन देते रहे। इसे लेकर अभिभावकों के सब्र का बांध टूट गया। शनिवार को छात्रों के साथ ब्लॉक का घेराव कर दिए। इस संबंध में पटेहरा खंड विकास अधिकारी दिनेश सिंह ने कहा कि प्रधान द्वारा पंप निकलवाने की जानकारी नहीं थी। रविवार तक नहीं लगा तो प्रधान के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें