मड़िहान। उपजिलाधिकारी के आदेश के बावजूद न्याय न मिलने पर पीड़ित पक्ष पूरे परिवार के साथ तहसील परिसर में धरने पर बैठ गया है। मामला तहसील क्षेत्र के परसौना गांव स्थित ग्राम सभा की जमीन पर पुस्तैनी कच्चे घर का है। दशरथ व तौलन के बीच बंटवारे को लेकर लंबे समय से विवाद चला आ रहा है। संपूर्ण समाधान दिवस पर बार-बार शिकायत करने के बाद भी पीड़ित पक्ष को न्याय नहीं मिला तो गरीब परिवार विवश होकर यह कदम उठाया। तहसीलदार मड़िहान सुनील कुमार कहना है कि लेेखपाल और पुलिस को मौके पर जांच के लिए भेजा गया है। जांच में रिपोर्ट में जो भी मामला प्रकाश में आएगा। उसके अनुसार कार्रवाई की जाएगी।