फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वेतनमान के अनुसार तत्काल किया जाए वेतन का भुगतान

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। उत्तर प्रदेश प्राविधिक शिक्षा सेवा संघ के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्य सचिव शासन से मुलाकात करके अपनी नौ सूत्रीय मांगपत्र सौंपा। मुख्य सचिव अनूप चंद्र पांडेय ने आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया। उत्तर प्रदेश प्राविधिक शिक्षा सेवा संघ की गुरुवार को हुई बैठक में संघ की प्रमुख मांगों को रखा गया। संघ की प्रमुख मांगों में मंत्री परिषद के निर्णय 17 अप्रैल 2018 के अनुसार शिक्षकों को अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद के वेतनमान के अनुसार तत्काल वेतन भुगतान किया जाए।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश प्राविधिक शिक्षा सेवा संघ की बैठक के दौरान मांग किया गया कि सेवा नियमावली संशोधन में भर्ती के स्रोत पूर्ववत रखे जाएं। अध्यक्ष के पद पर सौ प्रतिशत पदोन्नति की जाए व प्रधानाचार्य के पद पर 75 प्रतिशत पदोन्नति के प्रावधान यथावत रखे जाएं। बैठक में मांग किया गया संस्थाओं में प्रयोगशालाओं के लिए तकनीकी सहायक स्टाफ के पदों का सृजन व भर्ती किया जाए तथा शिक्षकों के लिए उच्च शिक्षा के लिए प्रावधान किए जाएं। मांग की गई कि शासन स्तर पर प्रतिमाह संघ की मांगों पर समीक्षा बैठक की जाए। 21 अगस्त 2017 के संघ के मांग पत्र पर कार्रवाई की जाए तथा मांगों पर अद्यतन कार्रवाई से संघ को अवगत कराया जाए। शिक्षकों की लंबित एसीपी व डीपीसी शीघ्र पूर्ण की करने, निदेशालय में राजपत्रित स्थापना पटल पर हो रहे कथित भ्रष्टाचार पर लगाम और ऑनलाइन स्थानांतरण पॉलिसी लागू करने की भी मांग की। बैठक में संघ के महामंत्री श्री राज बहादुर सिंह, अध्यक्ष श्री कुंवर मृत्युंजय सिंह तथा संयुक्त मंत्री हिमांशु मौर्य सहित संघ के कई अन्य पदाधिकारी व सदस्यगण उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें