जिगना। थाना से गुरुवार की भोर थाने बैठाया गया एक आरोपी पुलिस को झासा देकर भाग निकलने का मामला प्रकाश में आया है जबकि प्रभारी निरीक्षक मधुप कुमार सिंह का कहना है थाना लाया ही नहीं गया था तो भागेगा कहा से। गुरुवार को हरगढ़ बाजार पेट्रोल पंप के पास गांव के दो लोगों के बीच पैसे की लेनदेने को लेकर विवाद हो रहा था। इसी बीच किसी ने पुलिस को सूचना दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने देखा कि बुधवार की शाम एक कोटेदार जिस पर आपूर्ति विभाग के पूर्ति निरीक्षक ने जिगना थाने में धारा 3/7ई सी एक्ट का मुकदमा दर्ज कराया है वह भी वहां मौजूद है। यह देखते ही पुलिस उसे पकड़कर थाने ले आई। रात भर आरोपी थाने में बैठा रहा और गुरुवार की भोर पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया।मामले की जानकारी होते ही पुलिस उसकी खोजबीन करने लगी लेकिन वह नहीं मिला। उधर जिस व्यक्ति से लेनदेन को लेकर विवाद हो रहा था उसके खिलाफ दूसरे पक्ष ने तहरीर पुलिस को दी है। मामले की खबर लगने ही क्षेत्र मे चर्चा का विषय बना है।