फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहाड़ों को उड़ाने के लिए ले जा रहे भारी मात्रा में विस्फोटक पदार्थ बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
मड़िहान। पहाड़ों को उड़ाने के लिए ले जाए जा रहे भारी मात्रा में विस्फोटक को गुरुवार की शाम पुलिस ने हरिहरा पुलिया के पास से एक मार्शल से बरामद किया। वाहन में 4500 मीटर डेटोनेटिंग फ्यूज, 24 सौ जिलेटिन राड और 500 इलेक्ट्रानिक डेटोनेटर छिपाकर रखे गए थे। पुलिस ने विस्फोटक से भरे वाहन को कब्जे में लेते हुए चालक को गिरफ्तार कर लिया जबकि मुख्य आरोपी पुलिस को चकमा देकर भाग गया। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस को सूचना मिली कि कुछ लोग में क्षेत्र में पहाड़ों को उड़ाने के लिए विस्फोटक पदार्थ की सप्लाई कर रहे हैं। गुरुवार को वे मार्शल में विस्फोटक पदार्थ ले जाने वाले है। इस पर इंस्पेक्टर विजयशंकर सिंह पटेल के नेतृत्व में पुलिस टीम हरिहरा पुलिया के पास घेराबंदी करने पहुंची। इसी दौरान एक मार्शल आई, जिसे रोककर तलाशी ली गई तो उसमें छिपाकर रखा गया भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद हुआ। पुलिस ने चालक से कागजात मांगा लेकिन उसके पास कुछ नहीं था। इस पर चालक चुनार थाना क्षेत्र के शतेषगढ़ निवासी विशेष केशरवानी के खिलाफ विस्फोटक पदार्थ अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। सूत्रों से माने तो मुख्य आरोपी पुलिस जीप से कूदकर भाग निकला। हालांकि पुलिस इस बात से इंकार कर रही है। पुलिस का कहना है कि वह मार्शल से कूदकर भागा है, जिसकी तलाश की जा रही है। क्षेत्राधिकारी आपरेशन संजय सिंह ने बताया कि हरिहरा गांव के पास से एक मार्शल से विस्फोटक पदार्थ बरामद किया गया है। मौके से चालक को पकड़ लिया गया है जबकि मुख्य आरोपी फरार हो गया है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कर लिया है। बरामद विस्फोटक पहाड़ों केे उड़ाने के लिए ले जाया जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें