फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टेंट विधा का लाभ उचित समय आने पर प्राप्त होता है

विज्ञापन
विज्ञापन
लालगंज। तहसील स्तरीय स्काउट गाइड का दो दिवसीय रैली गुरुवार को संपन्न हुई। रैली में मुख्य अतिथि समाजसेवी राकेश त्रिपाठी ने कहा कि मार्चपास्ट व झांकी रचनात्मक विधा के साथ त्वरित कार्रवाई है। इसके बल पर संकट के समय में त्वरित गतिविधियों से लाभ मिलता है। स्काउट गाइड के तहसील कमिश्नर डॉ आरडी यादव ने कहा कि सहभागिता का चरित्र छात्र- छात्रा को आगे बढ़ने मे सहायक होता है। स्काउट गाइड के बच्चे अपने साहसिक क्रियाकलाप के बल पर लक्ष्य की ओर चलते रहते है। अध्यक्षता करते हुए धीरेंद्र त्रिपाठी ने कहा कि छात्र जीवन मे चलने वाले रचनात्मक गतिविधियों से आत्मबल पैदा होता है। कहा कि टेंट विधा का समय समय पर जरूरत रहती है। इस कला का लाभ विशेष समयों मे मिलता है। बापू उपरौध इंटर कालेज व पवारी इंटर कालेज सीनियर स्काउट गाइड के बच्चों ने प्रथम व तहसील जुनियर में मदर टेरेसा ने प्रथम स्थान हासिल किए। इस अवसर पर बापू उपरौध इंटर कालेज के प्रधानाचार्य डॉ धर्मजीत सिंह, तहसील सहायक कमिश्नर कृष्ण कुमार दूबे, कमल नयन दूबे, राम मनोरथ, प्रहलाद सिंह, शशिकांत तिवारी, राकेश पांडेय, शैलेन्द्र सिंह ,अमर बहादुर, रजनी कांत मिश्र, राम तवंकल, दशराज राम, जगदीश सिंह, रविंद्रनाथ पांडेय, आनंद आदि शिक्षक उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें