फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएसएस प्री परीक्षा के दोनों पालियों में 4607 परीक्षाक्षियों ने छोड़ी परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। जिले के 19 परीक्षा केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा के बीच आयोजित की गई यूपी पीसीएस प्री की परीक्षा में रविवार को दोनों पालियों के दौरान 12 हजार 657 अभ्यर्थी शामिल हुए जबकि चार हजार छह 607 छात्र छात्राए ने परीक्षा छोड़ दी। परीक्षा के दौरान स्टेटिक मजिस्ट्रेट के साथ पुलिस के अधिकारी भ्रमण करते रहे। दोनों पालियो में शांतिपूर्ण तरीके से परीक्षा संपन्न होने पर प्रशासन ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

जनपद के 19 केंद्रों पर पीसीएस प्री की परीक्षा आयोजित की गई थी। परीक्षा में कुल 13,264 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। शांतिपूर्ण तरीके से परीक्षा संपन्न कराने के लिए 19 स्टेटिक मजिस्ट्रेट नियुक्त किए गए थे। इसके अलावा अपर पुलिस अधीक्षक नगर प्रकाश स्वरूप पांडेय को सुरक्षा की कमान सौंपी गई थी। दो पालियों में होने वाली परीक्षा की प्रथम पाली साढ़े नौ बजे से साढ़े 11 बजे तक तथा दूसरी पाली दोपहर ढाई बजे से शाम साढ़े बजे तक चली। प्रथम पाली में 8,637 में मात्र 6,348 परीक्षार्थी शामिल हुए जबकि 2,279 परीक्षा अनुपस्थित रहे। इसी प्रकार दूसरी पाली में 6,309 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दिया जबकि 2,328 छात्र छात्राए परीक्षा में शामिल नहीं हुए। सभी केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े प्रबंध रहे। अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राज्य राजितराम प्रजापति और अपर पुलिस अधीक्षक आपरेशन एके सिंह, सीओ नगर संजय सिंह, सीओ सुधीर कुमार, सीओ आपरेशन हतेंद्र कुमार, अपने अपने क्षेत्र में भ्रमण करते रहे। शहर कोतवाली शहर कोतवाल राम नारायण यादव, कटरा कोतवाल संतोष यादव, देहात कोतवाल साजिद सिद्दीकी के अलावा अन्य थानेदार व उपनिरीक्षक तैनात रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें