फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति को छोड़कर प्रेमिका ने प्रेमी के संग लिए सात फेरे

विज्ञापन
विज्ञापन
अहरौरा। क्षेत्र की एक महिला ने अपने पति को छोड़कर शनिवार को अपने प्रेमी के साथ सात फेरे लिए। स्थानीय दुर्गा जी मंदिर में उसने प्रेमी के साथ शादी रचा ली। पत्नी की जिद देख पति भी अपनी पत्नी को मना नहीं कर पाया। शादी के दौरान तीनों पक्षों के लोग गवाह बने रहे। यह शादी क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी है।
विज्ञापन

क्षेत्र के हटिया गांव निवासी एक 24 वर्षीय युवक की शादी नरायनपुर के रायपुरिया गांव में छह माह पूर्व हुई थी। शादी के चार माह बाद पत्नी अपने पति को छोड़कर लतीफपुर निवासी प्रेमी साथ भाग गई। बाद में वह प्रेमी के साथ लौट कर आई। इसकी जानकारी होने पर शनिवार की दोपहर पट्टी कला में स्थित दुर्गा जी के मंदिर में पति, पत्नी व और पत्नी के प्रेमी समेत तीनों पक्षों के बीच पंचायत हुई। इसमें तीनों पक्षों के लोगों के बीच समझौता हुआ कि महिला पति को छोड़कर अपने प्रेमी के साथ शादी करेगी। घंटों चली पंचायत के बाद प्रेमी और प्रेमिका के बीच शादी कराने का निर्णय लिया गया। पति भी अपनी पत्नी की उसके प्रेमी से शादी होने के लिए राजी हो गया। यहीं नहीं पति दोनों की शादी का गवाह भी बना। मंदिर के पुजारी ने मंत्रोच्चार के साथ प्रेमी प्रेमिका की शादी कराई। वहां मौजूद सैकड़ों लोगों के सामने दोनों ने जन्म भर साथ निभाने की कसम खाते हुए सात फेरे लिए ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें