फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साउथ कैंपस में रही विश्व पर्यटन दिवस की धूम

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। पौधरोपण, सफाई अभियान, जनजागृति के लिए नुक्कड़ नाटक और मैत्रीपूर्ण क्रिकेट मैच जैसे आयोजनों से बीएचयू के बरकछा स्थित राजीव गांधी दक्षिणी परिसर में गुरुवार को मास्टर ऑफ टूरिज्म एवं ट्रेवेल मैनेजमेंट (एमटीटीएम) पाठ्यक्रम के शिक्षकों तथा छात्र-छात्राओं ने विश्व पर्यटन दिवस मनाया।
विज्ञापन

कार्यक्रम की शुरूआत छात्र-छात्राओं ने परिसर में पौधरोपण कर किया। इसके उपरांत परिसर में सफाई अभियान चलाकर सफाई का संदेश दिया गया। क्रीड़ा संकुल में एक मैत्रीपूर्ण क्रिकेट मैच खेला गया जिसमें सीनियर छात्रों ने जूनियर को 36 रन से हराया। इसके बाद परिसर के निकट पर्यटन की दृष्टि से महत्वपूर्ण विंढमफाल स्थल पर नुक्कड़ नाटक के जरिये जन जागरूकता अभियान चलाया जिसमें बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम में डॉ. कौस्तव चटर्जी, डॉ. प्रियंका सिंह, सुश्री रमा रानी उपस्थित रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें