फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ताजिया ले जा रहे युवक करेंट की चपेट में आकर झुलसा

विज्ञापन
विज्ञापन
पड़री। क्षेत्र के टौगा गांव में ताजिया बिजली के तार से छू जाने के कारण एक युवक करेंट लगने से झुलस गया। उसे पीएचसी पड़री में भर्ती कराया गया है। इस घटना से नाराज लोगों ने पड़री बाजार में तीन ताजियों को रखकर जाम लगा दिया। उनका कहना था कि बिजली विभाग की लापरवाही से यह घटना घटी है। ताजियादारों ने दोषियों पर कार्रवाई करने की मांग की। मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझा बुझाकर शांत कराया।
विज्ञापन

ताजियेदार शुक्रवार की शाम छह बजे पड़री बाजार से एक ताजिया लेकर कर्बला जा रहे थे। जैसे ही वे टौगा गांव के पास पहुंचे कि ताजिया का ऊपरी हिस्सा 11 हजार वोल्ट के विद्युत तार से छू गया जिससे ताजिया में करेंट उतर गया और जहीर (28) निवासी पड़री करेंट लगने से झुलस गया। घटना के बाद अफरातफरी मच गई। नाराज ताजियादारों ने तीन ताजियों पड़री बाजार में सड़क पर रखकर जाम लगा दिया। आरोप लगाया गया कि बिजली विभाग को सूचित करने के बाद भी बिजली नहीं काटी गई थी जिससे यह घटना हो गई। इस दौरान विद्युतकर्मियों और ताजियादारों में कहासुनी भी हुई। पुलिस ने लोगोें को समझाबुझा कर शांत कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें