फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। देहात कोतवाली क्षेत्र के करनपुर गांव के लोगों ने बेटी की हत्या करने वाले ससुरालियों के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा पंजीकृत होने के बावजूद पुलिस द्वारा गिरफ्तार नहीं किए जाने पर नाराजगी जताई। कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन कर आरोपियों को तत्काल गिरफ्तार करने की मांग करते हुए नगर मजिस्ट्रेट कार्यालय के सामने जमकर नारेबाजी की। साथ ही नगर मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपकर आरोपियों को गिरफ्तार कराने की मांग की।
विज्ञापन

करनपुर गांव निवासिनी कलावती देवी पत्नी राजाराम ने सैकड़ों ग्रामीणों के साथ मंगलवार को जिला मुख्यालय पहुंची। आरोप लगाया कि उसकी बेटी सुशीला को 12 सितंबर के दिन उसके ससुरालियों ने दहेज के लिए जहर देकर मारने के बाद उसे मायके करनपुर में फेंककर भाग गए थे। जानकारी होने पर देहात कोतवाली में तहरीर देकर पति डिंगबर, जेठ व देवर समेत चार लोगों के खिलाफ दहेज हत्या में मुकदमा भी पंजीकृत कराया था। चारों के विरुद्घ मुकदमा दर्ज होने के बावजूद अभी करनपुर पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया। पूछने पर पुलिस अभद्र व्यवहार कर रही है। जिससे क्षुब्ध होकर जिला मुख्यालय पर जिलाधिकारी से न्याय की गुहार लगाने आए है। उधर मृतका के ससुरालियों का कहना है कि सुशीला की मौत साप काटने के कारण हुई थी। जिसका इलाज कराने आ रहे थे तभी ससुरालियों ने विवाद कर लिया तो शव छोड़कर चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें