फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मर्जिपुर वाराणसी मार्ग पर पूरे दिन आवागमन रहा ठप

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। आमघाट स्थित रेलवे क्रासिंग के पास खजुरी नदी पर स्थित रेल ट्रैक की मरम्मत के चलते रविवार को सुबह आठ बजे से शाम सात बजे तक रेलवे फाटक बंद रहा। कुल 11 घंटे तक मार्ग पर आवागमन बंद किए जाने से मिर्जापुर-वाराणसी मार्ग पर आवागमन ठप रहा जिससे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। इस दौरान बड़े वाहनों को नटवां शास्त्री पुल के रास्ते बनारस भेजा गया। मरम्मत के बाद शाम सात बजे रास्ता खोले जाने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

आमघाट रेलवे क्रासिंग के पास खजुरी नदी पर बने रेल पुल पर ट्रैक में कुछ गड़बड़ी आ गई थी। ऐसे में रेलवे प्रशासन ने रविवार को आमघाट रेलवे क्रासिंग को बंद कराकर ट्रैक की मरम्मत कराने का निर्णय लिया था। रविवार की सुबह आठ बजे से शाम सात बजे तक रास्ते पर आवागमन रोक दिया गया था जिससे मिर्जापुर वाराणसी मार्ग पर आवागमन ठप रहा। इस रूट पर आने जाने वाले बड़े वाहनों को नटवा शास्त्री पुल के रास्ते बनारस भेजा जा रहा था। जबकि छोटे वाहनों को झिंगुरा के रास्ते रमईपटटी होते हुए या फिर गोपालपुर बरकछा के रास्ते मिर्जापुर भेजा गया। दो बजे से रेलवे ट्रैक पर काम शुरू होकर लगभग चार बजे तक चला। इसके चलते खड़ंजा रूट एवं रमईपटटी पैड़ापुर मार्ग पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। शाम करीब छह बजे रास्ता चालू होने पर लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें