फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

योजनाओं के क्रियान्व्यन में लापरवाही न होगी बर्दाश्त

विज्ञापन
विज्ञापन
लालगंज। सरकार के प्राथमिकताओं में शामिल योजनाओं में किसी प्रकार की शिथिलता बर्दाश्त न की जाएगी। ऐसा मिलने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। ये बातें डीसी मनरेगा न प्रभारी खंड विकास अधिकारी लालगंज मो. नफीक नें सोमवार को विकास खंड कार्यालय में ग्राम विकास एवं पंचायत अधिकारियों की बैठक में कहीं।
विज्ञापन

उन्होंने आवास, स्वच्छता, वृक्षारोपण के प्रगति की जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में लापरवाही पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। कहा कि वृहद पौधरोपण योजना के तहत 21 हजार पौधे रोपे जाएंगे। उन्होंने पौधों को निश्चित समय से लगवाए जाने का निर्देश दिया। बैठक में प्रभारी बीडीओ ने प्रधानमंत्री आवास योजना के लक्ष्य के बारे में ग्राम पंचायतवार विवरण प्राप्त किया। जिसमें 169 आवासों के स्थानांतरित धन की प्रगति जानने के बाद पाया ब्लाक क्षेत्र में नौ पीएम आवास अधूरे हैं। समीक्षा के दौरान स्पष्ट हुुआ कि लाभार्थियों के पास खुद का कोई जमीन नहीं। बैठक में विश्वेष सिंह, विंध्यवासनी दूबे, राजाराम, राजकुमार आदि ग्राम विकास एवं पंचायत अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें