फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरियाघाट से सीटी बजाते दौड़ते हुए निकले डाक बम

विज्ञापन
जल लेकर रवाना होते डाकबम
विज्ञापन
मिर्जापुर। नगर के बरियाघाट पर गंगा जल लेकर बड़ी संख्या में डाक बम भक्त सोनभद्र स्थित शिवद्वार में जलाभिषेक करने के लिए रविवार को रवाना हुए। डाक बम की टोली ने स्नान-पूजन करने के बाद डब्बे में गंगा जल लिया और सीटी बजाते हुए रवाना हुए। बरियाघाट पर सुबह से शाम तक डाक बम और कांवरियों का तांता लगा रहा। यहां पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा का इंतजाम किया है।
विज्ञापन

नगर के बरियाघाट पहुंचे दूरदराज से आए डाक बम के जत्थे ने डिब्बे में गंगा जल भरकर शिवद्वार के लिए रवाना हुए। भोर से ही गंगा किनारे डाक बम पहुंचने लगे थे। गंगा घाट पर पहुंचे डाक बम थोड़ी देर विश्राम करने के उपरांत गंगा में स्नान किया। तत्पश्चात् घाट पर स्थित शिवालयों में बड़े ही श्रद्घाभाव से पूजन-अर्चन कर सुख-समृद्घि की कामना की। शिव मंदिर में बाबा भोलेनाथ का दर्शन-पूजन करने के बाद डिब्बे में भरे गंगा जल को अपनी पीठ पर बांधा और सीटी बजाते दौड़ते हुए बाबा के धाम के लिए रवाना हुए। शिवद्वार जाने के बाद शिव भक्तों ने गंगा घाट के उपर सड़क पटरियों पर लगी अस्थाई दूकानों से पूजन संबंधित वस्तुओं की खरीदारी की। गंगा के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए गंगा घाट पर बैरिकेडिंग लगाया गया था, जिससे किसी प्रकार की अप्रिय घटना न होने पाए। पिछले कई दिनों के बाद मौसम साफ होने के कारण भक्तों को धूप में ही शिवद्वार के लिए निकलना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें