फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों की समस्याओं को लेकर रालोद ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
राष्ट्रीय लोकदल के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन किया। बुधवार को हुए प्रदर्शन के दौरान नेताओं ने राज्यपाल को संबोधित नौ सूत्रीय ज्ञापन जिला प्रशासन को सौंपा।
विज्ञापन

अपने सौंपे गए ज्ञापन में जिलाध्यक्ष राजीव कृष्ण सिंह पटेल ने कहा कि बिजली दर बढ़ाकर प्रदेश की वर्तमान सरकार ने किसानों के कमर तोड़ने का इंतजाम कर दिया है। इसे उन्होंने ग्रामीण अर्थव्यवस्था को तबाह करने वाला कदम बताया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि विद्युत विभाग के इस खेल को रालोद पदाधिकारी व कार्यकर्ता कभी सफल नहीं होने देंगे। उन्होंने कहा कि एक तरफ गरीबों को नि:शुल्क कनेक्शन व किसानों की दूना आमदनी करने की बातें की जा रही है पर घरेलू बिजली कनेक्शनधारी उपभोक्ताओं से प्रति माह साढ़े आठ सौ व नलकूप वाले किसानों से दो हजार रुपए प्रतिमाह बिजली बिल के नाम पर वसूल किया जा रहा है। प्रदर्शन के दौरान रालोद नेताओं ने किसान, छात्र, व्यापारियों, मजदूर व गरीबों की लाचारी को उठाया। प्रदर्शन के दौरान, विकास मालवीय, अजय श्रीवास्तव, प्रीतम वर्मा, दाऊ दयाल पाठक, बेचन राम बिन्द, जावेद आलम, त्रिलोकी प्रजापति, हरिओम कसेरा, सौरभ श्रीवास्तव, सत्यप्रकाश पटेल, राजकुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें