विकास खंड कोन के अनिरुद्धपुर पश्चिमपट्टी दलित बस्ती में सोमवार की रात नगर विधायक पंडित रत्नाकर मिश्र ने चौपाल लगाकर ग्रामवासियों की समस्याओं को सुना। साथ ही उनकी प्रमुख समस्याओं के निराकरण का आश्वासन दिया। गांव में दो दिन से बिजली नहीं थी , इसलिए तत्काल बिजली विभाग को फोन कर कटौती को बंद करने की बात विभागीय अधिकारी से कही। इस दौरान उन्होंने कृष्ण प्रताप बिंद को दो लाख छह हजार रुपये के इलाज हेतु मुख्यमंत्री राहत कोष से धनराशि दिलाने के लिए मुख्यमंत्री को प्रार्थना पत्र लिखा और गांव में सड़क का निर्माण कार्य जल्द से जल्द कराने का आश्वासन दिया। पार्टी केंद्रीय नेतृत्व के निर्देश पर स्वराज ग्रामीण अभियान के तहत चौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्याओं को गांव में ही सुलझाने का आदेश है। चौपाल के दौरान भारी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।