विंध्यधाम में मां विंध्यवासिनी के दर्शन पूजन के लिए आने वाले दर्शनार्थियों को जल्द ही हवाई यात्रा की सुविधा मिलेगी। नगर विधायक रत्नाकर मिश्रा ने बताया कि हेलीकाप्टर के माध्यम से हवाई सेवा का शुभारंभ आगामी 11 फरवरी को विंध्याचल से होगा। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा तीर्थ स्थलों को हवाई मार्ग से जोड़ा जा रहा है। यात्रियों के लिए हेलीकॉप्टर सेवा जल्द ही शुरू होगी। कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा पर्यटन विकास दृष्टिकोणों को देखते हुए देश विदेश से आने वाले पर्यटन यात्रियों के लिए वाराणसी एयरपोर्ट से हवाई हेलीकॉप्टर सेवा शुरू कर रही है। आगामी 11 फरवरी से ट्रायल शुरू कर चुनार विंध्याचल तथा संगम क्षेत्र के लिए विशेष हेलीपैड निर्माण किया जाएगा। इसके लिए ट्रायल के रूप में हेलीकॉप्टर बाबतपुर एयरपोर्ट से चुनार विंध्याचल होते हुए प्रयाग इलाहाबाद तक उड़ान भरेगा।