मिर्जापुर। नगर के रमईपट्टी स्थित किड्जी स्कूल में मकर संक्रांति व लोहड़ी पर्व पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें नन्हें मुन्ने बच्चों ने माताओं संग पतंग बनाना सीखा। बच्चों ने स्कूल में लोहड़ी और मकर संक्रांति का पर्व मनाया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि संतोष कुमार ने किया। उन्होंने मौजूद लोगों को लोहड़ी और मकर संक्रांति पर्व का महत्व बताया। कार्यक्रम में बच्चों की माताओं ने बढ़ चढ़ कर प्रतिभाग किया। निदेशिका दीपिका श्रीवास्तव ने बच्चों का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने बच्चों को लोहड़ी पर्व और मकर संक्रांति के बारे में विस्तार से जानकारी दी। साथ ही बच्चों और उनकी माताओं को उपहार देकर सम्मानित किया। इस दौरान गुडिया, राजश्री जायसवाल, मनीष, बबली गुप्ता आदि मौजूद रहे।