फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठंड से युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
हलिया। बेलन बरौधा गांव निवासी प्रकाश कहार 28 पुत्र रामू कहार की शनिवार को दोपहर बारह बजे मृत्यु हो गई । परिजनों के मुताबिक उसकी मौत ठंड से हुई है । मृतक के घर वालों ने बताया कि सुबह नौ बजे तेज कंपकंपी के साथ प्रकाश के सीने में दर्द होने लगा तो घर वाले दवा कराने ले गए । वापस आने पर कुछ देर बाद सीने के साथ पेट में भी दर्द और ऐंठन होने लगी । परिजन दोबारा अस्पताल ले जा रहे थे कि रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया । युवक की मौत होते ही लोगों ने इसकी सूचना एसडीएम लालगंज को दी । एसडीएम के निर्देश पर हल्का लेखपाल ईशनारायण तिवारी ने मौके पर पहुंच कर राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ दिलाने का भरोसा दिया है ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें