फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यातायात नियमों का पालन नहीं करने वालों पर हुई कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
मिर्जापुर। यातायात माह के दौरान भी यातायात नियमों का पालन नहीं करने वाले वाहन सवारों के विरुद्घ यातायात पुलिस द्वारा कड़ी कार्रवाई की गई है। 11 दिनों के अंदर पुलिस ने ढाई सौ वाहनों का चालान करते हुए उनसे तीन लाख 19 हजार रुपये का जुर्माना वसूल किया है। दस वाहनों का कोई कागजात नहीं मिलने पर उनको सीज कर दिया है।
विज्ञापन

बता दें कि एक नवंबर से जिले में यातायात माह चल रहा है। यातायात पुलिस द्वारा सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए जगह जगह कार्यक्रम आयोजित कर लोगों को यातायात के निमयों के बारे में बताया जा रहा है। साथ ही उनसे हेलमेट और सीट बेल्ट का प्रयोग करने को कहा जा रहा है। बावजूद इसके लोग पुलिस के निर्देशों का ध्यान नहीं दे रहे हैं। इसको देखते हुए पुलिस ने ऐसे लोगों के विरुद्घ करने का निर्णय लिया है। एसपी के निर्देश पर यातायात प्रभारी बागीश विक्रम द्वारा नगर के भरूहना, रोडवेज, पथरहिया, रमईपटटी, सिविल लाइन, तहसील चौराहा, शुक्लहा, संगमोहाल, समेत दो दर्जन से अधिक स्थानों पर यातायात नियमों का पालन नहीं करने वाले लोगों को पकड़कर उनके विरुद्घ चालान करने की कार्रवाई की है। पुलिस ने 255 दो पहिया व चार पहिया वाहनों का चालान किया है। इनसे तीन लाख 19 रुपये का जुर्माना वसूला गया है। वहीं दस वाहन स्वामियों के पास गाड़ी का कोई कागजात नहीं मिलने, लाइसेंस भी नहीं दिए जाने पर उनकी गाड़ी सीज कर दी गई है। पुलिस चेताया है कि इसके बावजूद लोग यातायात का नियमों का पालन नहीं करते है तो उनके विरुद्घ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस की माने तो हर साल सड़क दुर्घटना में सैकड़ों लोगों की जान चली जाती है। जिसमें अधिकांश गलती यातायात नियमों का पालन नहीं करने से होता है। इसलिए अपने को सुरक्षित रखने के लिए यातायात नियमों का पालन करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें